फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central University Convocation: दीक्षांत समारोह में छात्राओं से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी पीएचडी की डिग्री

Wed, 25 May 2022 11:24 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 केंद्रीय विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 10 जून को धर्मशाला कालेज के सभागार में होगा। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10 जून को होने वाले छठे दीक्षांत समारोह में पीएचडी में छात्राओं से ज्यादा छात्र डिग्रियां हासिल करेंगे। पीएचडी के 56 शोधार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। इनमें से 20 छात्राएं, 36 विद्यार्थी शामिल हैं। पीएचडी की सबसे ज्यादा नौ डिग्रियां अर्थ एंड एन्वायरमेंटल साइंस में प्रदान की जाएंगी। जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन के छह शोधार्थियों को डिग्री मिलेगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 10 जून को धर्मशाला कालेज के सभागार में होगा। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान व्यवसाय और प्रबंधन अध्ययन स्कूल में पीएचडी कर चुके दो शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज में चार, पृथ्वी विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान स्कूल में नौ, पत्रकारिता, जनसंचार और नवमीडिया स्कूल में छह, जैविक विज्ञान स्कूल में तीन, भौतिक और पदार्थ विज्ञान स्कूल में सात, सामाजिक विज्ञान स्कूल में नौ, पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य प्रबंधन स्कूल में तीन, अभिनय कला और दृष्य कला स्कूल में तीन शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा अन्य स्कूलों के  शोधार्थियों को दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्रियां दी जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों चली हुई हैं। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान 56 के करीब पीएचडी के शोधार्थियों को भी डिग्रियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें