स्वास्तिक जिला हमीरपुर के गांव निचला अमरोह, ग्राम पंचायत सरेरी के रहने वाले हैं। स्वास्तिक ने कहा कि बचपन से उनका सेना की वर्दी पहनने का सपना रहा है और उनके परिजनों की इच्छा भी थी कि वह सेना में जाए।
संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा(CDS) में स्वास्तिक शर्मा ने 35वां रैंक हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। 19 साल के स्वास्तिक का चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ है। स्वास्तिक हमीरपुर के गांव निचला अमरोह के रहने वाले हैं। स्वास्तिक ने कहा बचपन से उनका सेना की वर्दी पहले का सपना रहा है और उनके परिजनों की इच्छा भी थी कि वह सेना में जाएं।
विज्ञापन
स्वास्तिक की स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के सेंट जॉन्स स्कूल से हुई है। मौजूदा समय में मोहाली के खालसा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडी में स्नातक के अंतिम साल के विद्यार्थी हैं। उन्होंने पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट भी पास कर लिया है। उनके पिता तिलक राज शर्मा शिमला में राज्य के उद्योग विभाग में अतिरिक्त निदेशक हैं और उनकी मां कविता शर्मा सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। उसकी बहन नंदिनी चंडीगढ़ में नौवीं कक्षा में पढ़ रही हैं।