फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam News: हिमाचल में 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए हजारों विद्यार्थियों ने किया था पंजीकरण

Tue, 01 Jun 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बता दें इस साल हिमाचल प्रदेश में करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए अपने-अपने स्कूलों के माध्यम से पंजीकरण कराया था। इनमें से करीब 10 हजार 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय उच्च स्तरीय बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में सहमति बनी है कि यदि पिछले साल की तरह कुछ विद्यार्थी परीक्षा देने की इच्छा रखते हैं, तो स्थिति अनुकूल होने पर सीबीएसई की ओर से उन्हें परीक्षा में बैठने का विकल्प प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें इस साल हिमाचल प्रदेश में करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए अपने-अपने स्कूलों के माध्यम से पंजीकरण कराया था। इनमें से करीब 10 हजार 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। जबकि बीते वर्ष हिमाचल में 9202 विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 9163 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 8635 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे थे।

 कुल 94.24 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। वहीं, प्रदेश में कुल 14776 विद्यार्थी 10वीं कक्षा में पास हुए थे। 15246 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 8686 छात्र और 6560 छात्राएं थीं।  सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 2021 के लिए लगभग 14.5 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। उधर, परीक्षा रद्द होने से जहां कई विद्यार्थी खुश है, वहीं दिन-रात परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह झटके के समान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें