फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak Case: पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में दलालों के रिकॉर्ड खंगाल रही सीबीआई

Thu, 07 Sep 2023 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पेपर लीक मामले में सीबीआई दलालों का पुराना रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों और एजेंसियों का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
पेपर लीक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में सीबीआई दलालों का पुराना रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों और एजेंसियों का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिन आरोपियों ने हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक कराया है। वह अन्य राज्यों में भी इस तरह के कारनामों को अंजाम दे सकते हैं।

विज्ञापन


इन दलालों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी मामले दर्ज है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। हिमाचल पुलिस की ओर से गठित एसआईटी की जांच में यह बातें सामने आई हैं कि पेपर लीक मामले में पकड़े गए कुछ आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी मामले दर्ज हैं। ऐसे में सीबीआई जानकारियां जुटा रही हैं। उल्लेखनीय है कि सीबीआई की ओर से पेपर लीक केस में तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अब सीबीआई तीनों केसों में अलग-अलग चार्जशीट दायर करने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें