कर विभाग को नवंबर में विशेष अभियान चलाकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाने, रिटर्न बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा - रिटर्न फाइल न हो तो व्यापारी को नोटिस जारी करें, इसके बाद भी रिटर्न फाइल न करें तो पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करें।
होटल व होम स्टे द्वारा जीएसटी की ज्यादा दर वसूलकर कम दर जमा कराने की शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई करें। एक दिन कार्यशाला कर दें राजस्व बढ़ाने के टिप्स।
वर्ष 2018-19 में 3456.98 करोड़ रुपये का वार्षिक जीएसटी राजस्व, वर्ष 2019-20 तक 1828 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व प्राप्त किया। वर्ष 2017-18 में 2497 करोड़ रुपये का वार्षिक जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ