केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को छोड़कर अन्य केंद्रीय मंत्री हिमाचल प्रदेश में भाजपा के विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार में नहीं आ पाएंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र में व्यस्तता की वजह से केंद्रीय मंत्री हिमाचल को समय नहीं दे पा रहे हैं। केंद्रीय नेताओं में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ही स्टार प्रचारक होंगे।
हालांकि, पच्छाद और धर्मशाला के इस चुनाव प्रचार का खास दारोमदार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर होगा। प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में पहले 10 नेताओं के नाम क्रमवार जगत प्रकाश नड्डा, मंगल पांडे, सतपाल सिंह सत्ती, जयराम ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, किशन कपूर, सुरेश कश्यप और वीरेंद्र कश्यप शामिल हैं।
इनके अलावा स्टार प्रचारकों में कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर, पवन राणा, महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, डॉ. रामलाल मारकंडा, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल, रमेश धवाला, नरेंद्र बरागटा, सुखराम चौधरी, बलवीर सिंह वर्मा, राकेश पठानिया, विक्रम जरियाल, परमजीत सिंह, अर्जुन सिंह, जिया लाल, रीता धीमान, मुलखराज प्रेमी, धनेश्वरी ठाकुर, विशाल चौहान, उत्तम चौधरी और बलदेव भंडारी शामिल हैं।
इस सूची में अधिकांश प्रादेशिक नेता ही शुमार हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि हरियाणा और महाराष्ट्र में व्यस्तता के कारण केंद्र से ज्यादा नेता हिमाचल में प्रचार में नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में यूं भी प्रादेशिक नेता ही प्रचार करते हैं।