फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के लिए की खुदाई में गाड़ी गिरी, एक की मौत, दो गंभीर

Wed, 14 Nov 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहड़ू बाजार के समीप सड़क के किनारे पार्किंग बनाने के लिए की गई खुदाई में आल्टो कार के गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा सोमवार रात करीब ढाई बजे हुआ। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार के साथ डीडी नाले में सुबह करीब ढाई बजे एक आल्टो कार सड़क से अनियंत्रित होकर पार्किंग के लिए खोदी गई खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार मनीष (36) पुत्र उदय सिंह निवासी गांव करालश तहसील रोहड़ू चला रहा था।

हादसे के समय कार में रोहड़ू निवासी आशुतोष और करालश गांव निवासी भोपिंद्र बैठे थे। दुर्घटना के बाद लोगों ने तीनों घायलों को गंभीर हालात में उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
विज्ञापन


शिमला जाते समय हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीष की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों को आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मृतक का सिविल अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम किया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने दुर्घटना के मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस हादसे का कारण चालक की लापरवाही से मान रही है। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें