फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे परिवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मां और बेटी की मौत

Tue, 17 Nov 2020 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
कार गहरी खाई में गिर गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिले के रजेरा-गागला मार्ग पर कार दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब परिवार बोगा स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहा था। रजेरा मोड़ के समीप अचानक चालक ने टैक्सी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर संपर्क मार्ग से चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर पहुंच गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


फायर स्टेशन चंबा से टीम, पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जबकि शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मृतक महिला की पहचान रंजना पुत्री प्रताप सिंह व वीना देवी पत्नी प्रताप सिंह निवासी गांव व डाकघर गैहरा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार गैहरा का परिवार टैक्सी से बोगा स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गया था।

सभी जब दर्शन करने के बाद लौट रहे थे तो रजेरा मोड़ के समीप हादसा हो गया। गाड़ी में सवार रंजना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीना ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक अमित पुत्र पुन्नु राम गांव रजेरा, शुभम पुत्र प्रताप सिंह व सपना पुत्री प्रताप सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहसीलदार चंबा रोशन लाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को दस-दस हजार रुपये जबकि घायलों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें