शिमला के साथ लगते ठियोग में कार हादसा हो गया है। यहां उपमंडल ठियोग की लाफूघाटी-पटीनल सड़क पर एक गाड़ी खाई में गिर गई। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या एचपी 9 ए 3484 लाफुघाटी से पटीनल की ओर जा रही थी।
इस दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश (33) पुत्र बालक राम गांव शिला डाकखाना माहोरी और श्याम सिंह (51) पुत्र सकक राम निवासी गांव केलरा डाकखाना माहौग के रूप में हुई। शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।