फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ कैंसर रोगियों का उपचार

Thu, 10 Jun 2021 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

टांडा मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने कैंसर रोगियों का इलाज शुरू करने का निर्णय लिया है। बुधवार से अस्पताल में कैंसर का उपचार शुरू हो गया है।
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में कैंसर के रोगियाें का इलाज शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते अप्रैल से कैंसर रोगियों का उपचार नहीं हो रहा था। अब दोबारा सुविधा शुरू होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। टांडा मेडिकल कॉलेज में जल्द सुपर स्पेशिएलिटी वार्ड फिर मरीजों के लिए शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


करीब 15 दिन बाद जिला कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर के कैंसर, हार्ट और न्यूरोलॉजी के मरीजों को भी उपचार की सुविधा मिलेगी। बीते मंगलवार को जिला कांगड़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों की स्वास्थ्य सचिव के साथ ऑनलाइन बैठक हुई थी। इसके बाद टांडा अस्पताल प्रशासन ने कैंसर रोगियों के लिए जल्द कीमोथैरेपी की सुविधा शुरू की है। 

कोरोना की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए और कांगड़ा जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर मई में टांडा अस्पताल के सुपर स्पेशिएलिटी वार्ड को कोविड वार्ड में बदल दिया था। अस्पताल में कैंसर के साथ हार्ट और न्यूरो का इलाज बंद कर दिया था। 
विज्ञापन


टांडा मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों के लिए ओपीडी बंद होने से मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ या बड़े निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। टैक्सी चालक भी मनमर्जी के पैसे वसूल कर रहे थे। 

कोरोना संक्रमण के मामले और कोविड वार्ड में संक्रमित मरीजों की संख्या घटने पर अस्पताल प्रशासन ने कैंसर रोगियों का इलाज शुरू करने का निर्णय लिया है। बुधवार से अस्पताल में कैंसर का उपचार शुरू हो गया है। करीब 15 दिन में टांडा अस्पताल का सुपर स्पेशिएलिटी वार्ड को फिर चालू कर दिया जाएगा। - डॉ. सुशील शर्मा, एमएस टांडा मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें