हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने एचआरटीसी में पेट्रोल पंप अटेंडेंट के तीन पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 11 अभ्यर्थियों का चयन आगामी 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। यह 28 अगस्त को होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन तीन पदों को भरने के लिए नवंबर 2020 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर मूल्यांकन परीक्षा के लिए रोलनंबर 877000049, 877000184, 877000242, 877000545, 877000574, 877000601, 877000680, 877000834, 877000930, 877000940 और रोलनंबर 877001180 का चयन किया गया है।