फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का अंतिम परिणाम घोषित

Thu, 26 Aug 2021 08:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

 आयोग ने तीन जनवरी 2021 को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा ली थी। जिसमें 3063 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इनमें से 259 ने परीक्षा उत्तीर्ण की और इनकी मूल्यांकन परीक्षा 22 व 23 अप्रैल और 23 व 24 जून को हुई। इनमें से 80 अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए हुआ है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पोस्ट कोड 799  के का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 81 पदों के लिए कुल 80 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जबकि एससी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के कोटे से पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण एक पद खाली रहा है। आयोग ने तीन जनवरी 2021 को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा ली थी।

विज्ञापन


जिसमें 3063 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इनमें से 259 ने परीक्षा उत्तीर्ण की और इनकी मूल्यांकन परीक्षा 22 व 23 अप्रैल और 23 व 24 जून को हुई। इनमें से 80 अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए हुआ है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें