फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: जेई, कंप्यूटर ऑपरेटर की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

Tue, 24 Aug 2021 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दोनों पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा सात सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से आयोग के कार्यालय में होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट कोड 812 और जेई मेकेनिकल पोस्ट कोड 825 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर ऑपरेटर के चार पदों को भरने के लिए 4512 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 13 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं जूनियर इंजीनियर मेकेनिकल के 15 पदों को भरने के लिए 3076 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


इनमें से 52 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दोनों पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा सात सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से आयोग के कार्यालय में होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें