फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: 16 जनवरी को 68 केंद्रों पर होगी एससीईआरटी की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा

Sat, 18 Sep 2021 01:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। जिसके लिए एससीईआरटी की वेबसाइट पर 20 अक्तूबर से लिंक ओपन किया जाएगा। संस्थान की प्राचार्य रीटा शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते केवल ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 68 परीक्षा केंद्रों पर प्रदेश शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा होगी। परीक्षा 16 जनवरी 2022 को होगी। इसके लिए 20 अक्तूबर से नौवीं कक्षा में 55 से 60 प्रतिशत अंक लेने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा के लिए दसवीं में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी जिन्होंने नौवीं कक्षा में सामान्य श्रेणी से 60 प्रतिशत अंक और आरक्षित श्रेणी से 55 प्रतिशत अंक हासिल किए हों, वह इस परीक्षा में भाग ले सकते है। इस परीक्षाओं के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। जिसके लिए एससीईआरटी की वेबसाइट पर 20 अक्तूबर से लिंक ओपन किया जाएगा। संस्थान की प्राचार्य रीटा शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते केवल ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें