फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: छात्रवृत्ति आवेदनों के लिए 30 अक्तूबर तक खुला राष्ट्रीय पोर्टल

Thu, 02 Sep 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होगा। किसी भी ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाया नहीं जाएगा। ऐसे में सभी निजी और सरकारी संस्थानों के प्रभारी निर्धारित तारीख तक आवेदन करना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
छात्रवृत्ति(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल खुल गया है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत पात्र विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इन आवेदनों की 15 नवंबर तक संस्थान स्तर और 15 दिसंबर तक राज्य व जिला स्तर पर वेरिफिकेशन होगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होगा।

विज्ञापन


किसी भी ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाया नहीं जाएगा। ऐसे में सभी निजी और सरकारी संस्थानों के प्रभारी निर्धारित तारीख तक आवेदन करना सुनिश्चित करें। आवेदन के तहत विद्यार्थियों की ओर से दर्शाई गई फीस की सही तरीके से जांच की जाएगी। इसमें गलती पाए जाने पर संबंधित संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें