एससीईआरटी सोलन में इंस्पायर अवार्ड मानक के स्टेट नोडल ऑफिसर शिव कुमार ने बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने को केंद्र के डीएसटी ने यह योजना चलाई है। वर्ष 2019-20 के लिए हिमाचल के 18 हजार बच्चों के नोमिनेशन का लक्ष्य रखा है।
अभी महज 5 हजार बच्चों के ही नोमिनेशन आए हैं, जो एक तिहाई से भी कम है। उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, जिन स्कूलों ने अभी तक आवेदन नहीं किए हैं वह शीघ्र आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में की जाएगी प्रदर्शनी पर चर्चा
एससीईआरटी सोलन की प्रिंसिपल नम्रता टिक्कू ने बताया कि केंद्र की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। दिल्ली में सचिव डीएसटी ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने और नेशनल व स्टेट लेबल पर होने वाली प्रदर्शनी के बारे में चर्चा के लिए बैठक बुलाई है, जिसके लिए स्टेट नोडल ऑफिसर को दिल्ली भेजा गया है।