प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थानों की खाली सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग की घोषणा हो गई है। 29 और 30 जुलाई को सभी संस्थानों में स्पॉट काउंसलिंग कराई जाएगी। इसमें पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी छात्र शामिल हो सकेंगे।
28 जुलाई को सभी संस्थानों की खाली सीटों का ब्योरा जारी कर दिया जाएगा। तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए 17-18 जुलाई को पंजीकरण कराया जाएगा। 19 जुलाई को सीट अलॉटमेंट होगा।