फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

Sun, 25 Feb 2018 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में जाने के इच्छुक शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रामपुर बुशहर में 3 से 8 मई तक सेना की भर्ती होगी।

विज्ञापन


सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक ट्रेडमैन, सैनिक तकनीकी और सैनिक लिपिक पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 4 मार्च से 17 अप्रैल तक चलेगी। उम्मीदवार अपना आधार नंबर ऑनलाइन पंजीकरण में अवश्य अंकित करें। ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकेगा।

विज्ञापन

ये सर्टिफिकेट साथ लाएं

उम्मीदवार मूल दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं और 12वीं की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, समुदाय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र (नायब तहसीलदार या एसडीएम से हस्ताक्षरित), आधार कार्ड, पेन कार्ड, ऑनलाइन आवेदन के साथ एनसीसी और खेलकूद का प्रमाण पत्र अगर है तो साथ लाएं।

भर्ती निदेशक कर्नल विकास गुप्ता ने बताया कि बिना ऑनलाइन पंजीकरण करवाए कोई भी युवा भर्ती में भाग नहीं ले सकेगा। उन्होंने कहा कि भर्ती रामपुर में तीन से आठ मई तक होगी। उन्होंने कहा कि युवा दलालों के झांसे में न आएं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177 2652804 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें