फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्डोल: एमए एजूकेशन में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 25 को

Sun, 21 Nov 2021 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

काउंसलिंग 25 नवंबर को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। सामान्य वर्ग में स्नातक डिग्री कोर्स में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी प्राप्तांक वाले उम्मीदवार पात्र होंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विवि के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में एमए एजूकेशन जुलाई (संशोधित नवंबर) सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2021-22 सत्र के जुलाई बैच के लिए होने वाली ऑफलाइन काउंसलिंग विवि परिसर में इक्डोल भवन में 25 नवंबर को होगी। एमए एजूकेशन एडमिशन कमेटी के समन्वयक प्रो. कुलदीप सिंह कटोच ने बताया कि कोर्स की 200 सीटों के लिए 125 आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


इनकी काउंसलिंग एक ही दिन इक्डोल भवन में होगी। यह सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। सामान्य वर्ग में स्नातक डिग्री कोर्स में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी प्राप्तांक वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। कोर्स में प्रवेश पाने वालों को काउंसलिंग के दिन ही तय फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी।

काउंसलिंग में दसवीं, 12वीं, स्नातक डिग्री कोर्स के प्रमाण पत्र सहित आरक्षण वाले विद्यार्थियों को हिमाचल बोनाफाइड प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। यदि कोई उम्मीदवार ऑफलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लेने में असमर्थ हो तो समस्त दस्तावेजों और अथॉरिटी लेटर के साथ अपने प्रतिनिधि को भी काउंसलिंग में भेज सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें