इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ा दी है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। इसके लिए लिंक इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इसके अतिरिक्त इग्नू के दो वर्षीय एमबीए कार्यक्रम में बिना प्रवेश परीक्षा, सीधे प्रवेश को आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से 50 प्रतिशत (45 प्रतिशत आरक्षित श्रेणी) अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। एमबीए में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2021 तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के नजदीकी अध्ययन केंद्र या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र खलीणी, शिमला की दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है।