लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को एक दर्जन विषयों में पीएचडी इंटरव्यू के लिए योग्य अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी। इसमें एआईएच में 16, एंथ्रोपोलॉजी में 4, अरेबिक में 12, अरब कल्चर में 7, फ्रेंच में 3, ओरिएंटल संस्कृत में 1, पर्शियन में 3, फिलॉसिफी में 13, साइकोलॉजी में 38, सोशल वर्क में 16, उर्दू में 11 और वेस्टर्न हिस्ट्री में 2 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए अर्ह पाए गए हैं। जल्द ही अन्य विषयों के इंटरव्यू की सूची भी जारी की जाएगी।