फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: यूजी के 49000 प्रमोट विद्यार्थियों का ऑनलाइन परिणाम जारी

Thu, 28 Oct 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि कोरोना के कारण सत्र 2021 में यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं नहीं करवाई जा सकी थीं। इस पर प्रदेश सरकार ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने और उनका परिणाम इंटरनल असेसमेंट, हाउस टेस्ट और उपस्थिति के तय फार्मूला के तहत तैयार कर घोषित करने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन
hpu shimla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कोरोना के कारण नहीं हो पाई सत्र 2021 की यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षा के कारण विद्यार्थियों को प्रमोट करने के  फैसले के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन और तय फार्मूला के तहत परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विद्यार्थी अपने लॉगिन आईडी से ऑनलाइन परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं। प्रथम वर्ष के 49590 छात्र-छात्राओं के इस परिणाम को घोषित कर विवि ने बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मंडी: चार मील के पास पहाड़ी से ट्रक पर गिरीं चट्टानें, चालक की मौत

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि कोरोना के कारण सत्र 2021 में यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं नहीं करवाई जा सकी थीं। इस पर प्रदेश सरकार ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने और उनका परिणाम इंटरनल असेसमेंट, हाउस टेस्ट और उपस्थिति के तय फार्मूला के तहत तैयार कर घोषित करने का निर्णय लिया था। विवि ने परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. नेगी ने कहा कि जल्द ही द्वितीय वर्ष के प्रमोट हुए विद्यार्थियों का परिणाम भी घोषित करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 फीसदी इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया परिणाम 
विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परिणाम 100 फीसदी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर ही तैयार किया गया। इसमें कॉलेजों से आंतरिक मूल्यांकन उपलब्ध करवाया गया। इसमें 10 अंक इंटनरल एग्जाम , 10 अंक सेमिनार, वर्कशॉप और असाइनमेंट के, पांच अंक हाजिरी और पांच अंक विद्यार्थी के सामान्य व्यवहार के आधार पर दिए गए। इन 30 अंकों को 100 फीसदी में तय फार्मूला से बदले जाने के बाद, प्रैक्टिकल वाले विषयों और अन्य थियोरी विषयों के अंकों का विभाजन 70:30 और 50:20:30 के आधार पर किया गया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें