फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: 10 पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, एमबीए परीक्षा शेड्यूल जारी

Sat, 28 Aug 2021 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

एचपीयू ने इसके साथ ही  एमसीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर रेगुलर और प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की रि-अपीयर  परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी की है। यह परीक्षाएं भी 13 सितंबर से शुरू होंगी। 
विज्ञापन
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीए की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 13 सितंबर से शुरू होंगी। एमबीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर रेगुलर और प्रथम व तृतीय सेमेस्टर रि-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। एचपीयू ने इसके साथ ही  एमसीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर रेगुलर और प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की रि-अपीयर  परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी की है। यह परीक्षाएं भी 13 सितंबर से शुरू होंगी। एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर रेगुलर व प्रथम, तृतीय व 5वें सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


10 पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी की आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं में दस कोर्स के नतीजे घोषित कर दिए है। इनमें एमएससी भूगोल, एमएससी फिजिक्स, एमए. संस्कृत, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमसीए,  एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमबीए ग्रामीण विकास, एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी और एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। अब तक घोषित किए परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलोड कर दिए गए हैं। छात्र इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें