हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने तकनीकी अधीक्षक पोस्ट कोड 809 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 14 पदों के लिए 17 दिसंबर 2020 को हुई लिखित परीक्षा 118 अभ्यर्थियों ने दी थी। इनमें 44 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। एक जुलाई को हुई मूल्यांकन परीक्षा के बाद शनिवार को आयोग ने 14 अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए कर लिया है। चयनित अभ्यर्थियों में रोलनंबर 809000017, 809000040, 809000058, 809000060, 809000070, 809000087, 809000110, 809000116, 809000143, 809000186, 809000235, 809000261, 809000287 और 809000408 उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने पुष्टि की है।