फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क भर्ती: परीक्षा देने पहुंचे तो पता चला बदल गया है सेंटर

Sun, 29 Aug 2021 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कुछ केंद्रों में एक ही रोलनंबर के दो-दो अभ्यर्थी पहुंचे थे। यह पहला मौका है, जब चयन आयोग की परीक्षा में इस तरह की अव्यवस्था दिखी।
विज्ञापन
क्लर्क भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की क्लर्क पोस्ट कोड 887 के पदों के लिए भर्ती परीक्षा में जमकर अव्यवस्था दिखी। प्रदेश में कई जगह अभ्यर्थी पुराने एडमिट कार्ड लेकर ही इसमें जारी परीक्षा केंद्र में पहुंच गए। केंद्र में पहुंचने पर नए एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी मिली तो आननफानन में ऑनलाइन रोलनंबर जेनरेट कर परीक्षा के लिए दिए गए केंद्र में पहुंचे। बहुत से अभ्यर्थी दस बजे परीक्षा शुरू होने के दस से पंद्रह मिनट और आधा घंटा देरी से पहुंचे।

विज्ञापन


शिमला सहित प्रदेश में कई जगह ऐसा ही देखने को मिला। चंबा जिले में 11 अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा। एक परीक्षा केंद्र में बहसबाजी होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। एसडीएम चंबा ने अभ्यर्थियों की समस्या सुनी। उन्होंने हमीरपुर चयन आयोग के अधिकारी से अंडरटेकिंग लेने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में भेजा। अभ्यर्थियों का आरोप था कि उन्हें नए एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना समय पर नहीं मिली। इस कारण पुराने केंद्र में पहुंच गए।

कुछ केंद्रों में एक ही रोलनंबर के दो-दो अभ्यर्थी पहुंचे थे। यह पहला मौका है, जब चयन आयोग की परीक्षा में इस तरह की अव्यवस्था दिखी। शिमला में परीक्षा संचालन की देखरेख के लिए तैनात अधिकारी चंद्रमणि ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को नए रोलनंबर लेकर आने पर परीक्षा में बैठा दिया गया था। आयोग ने दूसरी बार नए एडमिट कार्ड जारी किए थे। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को ई-मेल और एसएमएस से दी गई थी। परीक्षा सुबह दस से 12 बजे तक हुई। शिमला में इसके लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। संजौली कॉलेज में ही ऐसे 17 अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा। इनमें से दस को दूसरे सेंटर में परीक्षा देनी पड़ी। आरकेएमवी में ऐसे करीब 16 मामले आए। 
विज्ञापन


टुटू से आरकेएमवी समय से पहले पहुंच गई थीं ममता 
क्लर्क की परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर टुटू की ममता सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचीं तो पता चला कि उन्हें नया रोलनंबर जेनरेट करना होगा। उन्होंने भाई को फोन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करवाया तो केंद्र संजौली कॉलेज निकला। वह साढ़े दस बजे परीक्षा शुरू कर पाईं। 

उमा भारती को संजौली कॉलेज में देनी पड़ी परीक्षा
संजौली स्कूल में परीक्षा देने आईं उमा भारती को सेंटर की लिस्ट में उनका नाम न होने की सूचना दी गई तो उन्हें दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करना पड़ा। उनका केंद्र संजौली कॉलेज निकला। वह 10.30 बजे परीक्षा में बैठीं। 

संजीव को छोटा शिमला स्कूल से पहुंचना पड़ा संजौली कॉलेज 
सरकाघाट के संजीव कुमार को छोटा शिमला स्कूल में पता चला कि उनका यहां नाम नहीं है। इस पर दोबारा रोलनंबर निकाला तो केंद्र संजौली कॉलेज निकला। वह 15 मिनट देरी से परीक्षा में बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें