फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: जेओए आईटी का टाइपिंग टेस्ट स्थगित

Fri, 03 Sep 2021 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी पोस्ट कोड 817 की छह से आठ सितंबर तक होने वाली टंकण परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अगामी निर्देशों तक यह परीक्षा स्थगित की गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी पोस्ट कोड 817 की छह से आठ सितंबर तक होने वाली टंकण परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। स्टे के चलते पहले ही पांच सितंबर तक होने वाली इस पोस्ट कोड की टंकण परीक्षा स्थगित की गई थी। अब इस केस की अगली सुनवाई छह सितंबर को होने के चलते इस परीक्षा स्थगित की गई है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अगामी निर्देशों तक यह परीक्षा स्थगित की गई है। 

विज्ञापन


करुणामूलक संघ ने मांगी वन टाइम सेटलमेंट
वहीं, क्रमिक अनशन पर 36 दिन से बैठे करुणामूलक संघ के पदाधिकारियों से शनिवार की कैबिनेट बैठक में वन टाइम सेटलमेंट में नौकरियां देने का फैसला लेने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि अगर कैबिनेट बैठक में यह फैसला नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन ऐसे ही जारी रहेगा। करुणामूलक आश्रितों का आंदोलन उग्र रूप धारण कर सकता है। उन्होंने कहा कि करुणामूलक आधार पर नौकरियों वाली पॉलिसी में संशोधन किया जाए। 62500 रुपये की एक सदस्य की सालाना आय सीमा शर्त को पूर्ण रूप से हटा दिया जाए। योग्यता  के अनुसार आश्रितों को बिना शर्त के सभी श्रेणियों में नौकरी दी जाए। कोटा शर्त को हटा दिया जाए। जब किसी महिला आवेदक की शादी हो जाती है तो उसे पॉलिसी से बाहर किया जाता है, इस शर्त को भी हटाया जाए। जिनके कोर्ट केस बहाल हो गए हैं। उन्हें भी नियुक्तियां दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें