हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) सहित अन्य विषयों की दूसरे चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया है। बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बी-फार्मेसी (आयुर्वेद) बीबीए, बीसीए, बीएससी (एचएमसीटी), बीएचएमसीटी और एमटेक विषयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की हैं। अब विद्यार्थियों को चार से आठ सितंबर तक आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम पूरी की गई है। कार्यकारी कुलपति अनुपम कुमार ने कहा कि दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी किसी शिक्षण संस्थान में सीटें खाली रहेंगी तो तीसरे चरण की काउंसलिंग होगी।
शिक्षक मूल्यांकन अंक 15 सितंबर तक करवाएं जमा
वहीं, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान ने अक्तूबर 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को ऑनलाइन शिक्षक अंकित मूल्यांकन (टीएमए) के अंक 15 सितंबर तक जमा करवाने को कहा है। एनआईओएस संस्थान क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार लिमोने ने कहा कि अक्तूबर 2021 की माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के शिक्षक अंकित मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन माध्यम से जमा होंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षक अंकित मूल्यांकन के अंक अंतिम परीक्षा परिणाम में दर्ज होते हैं।