हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अगस्त माह में ली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के पास परीक्षा के लिए 48716 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 43291 ने परीक्षा दी थी। इन अभ्यर्थियों में से 12786 ही टेट उत्तीर्ण कर सके हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने 25 से 28 अगस्त तक आठ विषयों की प्रदेश स्तर पर अध्यापक पात्रता परीक्षा ली थी। परीक्षा में आर्ट्स से संबंधित 7074 अभ्यर्थी पास हुए हैं।