फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : स्नातक और स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रमों में अब 30 सितंबर तक भरे जा सकेंगे विकल्प

Tue, 29 Sep 2020 04:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग की तिथि एक दिन के लिए बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 30 सितंबर दोपहर तीन बजे तक अपने विकल्प भर सकेंगे। विकल्प भरने की अंतिम तारीख पहले 29 सितंबर निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन


विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थियों के अनुरोध पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के निर्देश पर लॉक किए गए विकल्पों को फिर व्यवस्थित करने का भी मौका दिया जा रहा है।

ऐसे सभी अभ्यर्थियों को 30 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे तक अपने भरे और लॉक्ड किए गए विकल्प को भी पुन: व्यवस्थित कर सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को कोई नया भुगतान नहीं करना होगा क्योंकि इस प्रक्रिया के लिए फीस वे पहले से पंजीकृत कर चुके हैं।
विज्ञापन


सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक से अधिक विकल्प दें। निचली रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को इसका विशेष ध्यान रखना है। इसके बाद आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका परिणाम अभ्यर्थियों के लॉगिन पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें