कैंपस इंटरव्यू में पात्र युवा 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ आईटीआई नैहरनपुखर कैंपस में पहुंच जाने चाहिएं। प्रधानाचार्य ललित मोहन जमवाल ने बताया कि युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा।
जीएमपी-टेक्निकल सॉल्यूशन कंपनी के सौजन्य से 27 अक्तूबर को आईटीआई नैहरनपुखर में लिखित परीक्षा और कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए एनसीवीटी से फिटर, वेल्डर, पेंटर मशीनिस्ट व्यवसाय में वर्ष 2015-2021 के बीच कोर्स पूरा कर चुके अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसमें अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 9250 रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी देगी। कैंपस इंटरव्यू में पात्र युवा 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ आईटीआई नैहरनपुखर कैंपस में पहुंच जाने चाहिएं। प्रधानाचार्य ललित मोहन जमवाल ने बताया कि युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा।