फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग: जेईई और नीट के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 200 विद्यार्थियों का चयन

Tue, 30 Nov 2021 10:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कुल 400 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम के आधार पर चयन किया गया। चार से 14 सितंबर के दौरान हुई परीक्षाओं के अंकों को भी इस चयन के लिए देखा गया। प्रशिक्षण लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से फोन पर बात करने के बाद टॉप 300 को चुना गया। 
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य शिक्षा विभाग ने जेईई और नीट के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 200 विद्यार्थियों का चयन कर लिया है। हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना में तीन नवंबर को ली गई परीक्षा का शिक्षा विभाग ने परिणाम जारी कर दिया है। बारहवीं कक्षा के 5604 विद्यार्थियों ने तीन नवंबर को परीक्षा दी थी।  3348 विद्यार्थियों ने जेईई और 2256 विद्यार्थियों ने नीट का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए परीक्षा दी थी। मंगलवार को जारी किए गए परिणाम में नीट और जेईई के प्रशिक्षण के लिए 100-100 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कुल 400 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम के आधार पर चयन किया गया।

विज्ञापन


चार से 14 सितंबर के दौरान हुई परीक्षाओं के अंकों को भी इस चयन के लिए देखा गया। प्रशिक्षण लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से फोन पर बात करने के बाद टॉप 300 को चुना गया। इसके बाद एकेडमिक टेस्ट के आधार पर 200 विद्यार्थियों को योजना में शामिल करने के लिए चुना गया। शिक्षा निदेशक ने बताया कि सरकार ने विद्यार्थियों को नीट और जेईई परीक्षाओं के लिए तैयार करने को यह योजना शुरू की है। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए बाहरी राज्यों या महंगी फीस वाले निजी कोचिंग संस्थानों में नहीं जाना पड़ेगा।

हर सप्ताह 12 घंटे का मिलेगा ऑनलाइन प्र्रशिक्षण
योजना में चयनित किए गए 200 विद्यार्थियों को हर सप्ताह 12 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड की टर्म वन परीक्षाएं समाप्त होने के बाद नीट और जेईई का प्रशिक्षण शुरू होगा। इनकी यू ट्यूब के माध्यम से की लाइव कक्षाएं भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


5404 विद्यार्थियों को व्हाटसअप से देंगे शिक्षण सामग्री
परीक्षा देने वाले 5404 विद्यार्थियों को भी शिक्षा विभाग नीट और जेईई का प्रशिक्षण देगी। इन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए राज्य स्तर पर व्हाटसएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इन ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों को तैयारियों के लिए शिक्षण सामग्री भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें