फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय: उत्कृष्ट विद्यार्थियों के चयन के लिए नौ नवंबर को होगी परीक्षा

Wed, 03 Nov 2021 10:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को परीक्षा के सफल संचालन के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग देने के लिए शिक्षा विभाग ने 18 सितंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक भेजना शुरू किए हैं। 
विज्ञापन
परीक्षा( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग के लिए चयन करने को नौ नवंबर को परीक्षा ली जाएगी। चयनित छात्र-छात्राओं को नीट-जेईईई की कोचिंग को लिखित शिक्षण सामग्री दी जाएगी। इसके अलावा लाइव कक्षाएं भी लगाई जाएंगी। स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना में यह लाभ दिया जाएगा। नौ नवंबर को सुबह 11 से दो बजे तक ऑनलाइन परीक्षा होगी। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से जुड़े सवाल परीक्षा में पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


15 नवंबर तक परीक्षा परिणाम जारी होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को परीक्षा के सफल संचालन के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग देने के लिए शिक्षा विभाग ने 18 सितंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक भेजना शुरू किए हैं। इस लिंक में यूट्यूब पर दो से तीन मिनट के वीडियो और सवाल हल करने को वर्कशीट दी जा रही है। हर सप्ताह के शनिवार को यह लिंक दिए जा रहे हैं। अब योजना में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें कोचिंग के लिए लिखित शिक्षण सामग्री दी जाएगी। इन विद्यार्थियों की लाइव कक्षाएं भी शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें