फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा: प्रवेश परीक्षा के लिए अब 5 नवंबर तक करें आवेदन

Wed, 27 Oct 2021 04:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छठी कक्षा में लड़कों की 63 और लड़कियों की 10 सीटें भरी जाएंगी। इस बार नौवीं कक्षा में कोई भी सीट खाली नहीं है। आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर लॉगइन किया जा सकता है।
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर कर दी गई है। स्कूल प्रधानाचार्य कैप्टन (नौसेना) मनोज कुमार महावर ने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 9 जनवरी को लिखित परीक्षा लेगी। परीक्षा के लिए एनटीए की वेबसाइट एआईएसएसईई डॉट एनटीए डॉट एनआईसी डॉट इन पर 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छठी कक्षा में लड़कों की 63 और लड़कियों की 10 सीटें भरी जाएंगी। इस बार नौवीं कक्षा में कोई भी सीट खाली नहीं है। आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर लॉगइन किया जा सकता है। कैप्टन (नौसेना) मनोज कुमार महावर ने पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से लिखित परीक्षा के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें