हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल में एमबीए कोर्स की 300 सीट के बैच को बैठाने को यूजीसी ने मंजूरी दे दी है। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने कहा कि यूजीसी के साथ हुई मीटिंग के बाद कोर्स का नया बैच बैठाने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है।
कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को पोर्टल खोल दिया गया है। 22 नवंबर तक कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आवेदन होगा। इसके बाद मेरिट सूची तैयार कर आगामी प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इक्डोल से चल रहे एमबीए कोर्स का नया बैच बैठाने पर रोक लगा दी गई थी। जनवरी 2021 का बैच नहीं बैठ पाया था।
दो डिप्लोमा कोर्स के लिए भी 22 तक होगा आवेदन
इक्डोल से डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन और डिप्लोमा इन डाटा साइंस में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कोर्स के लिए भी 22 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।