फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः पांचवें सेमेस्टर के 25 हजार विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार

Tue, 14 Apr 2020 10:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
hpu shimla
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय स्नातक डिग्री के पांचवें सेमेस्टर की अक्तूबर और नवंबर माह में ली गई परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं कर सका है। 25 हजार से अधिक छात्र पांचवें सेमेस्टर के नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देकर इन छात्रों की डिग्री पूरी होनी है। इसलिए विश्वविद्यालय को छठे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू करने से पहले पिछले परिणाम को घोषित करना होगा।

विज्ञापन


इधर, स्नातक की प्रथम वर्ष की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम भी लंबित है। इन दोनों नतीजों के आने का छात्र इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम आने अभी बाकी है। इस सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर अवार्ड विश्वविद्यालय को मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें