एनआईओएस (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान) से अक्टूबर 2020 में परीक्षा देने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम सूचना है। अगर उन्होंने अभी तक अपने दस्तावेज संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं तो तुरंत कर दें। अन्यथा उनका एडमिशन रद्द हो सकता है।
एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक एसके तंवर ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के चलते सभी कर्मचारी भी अपने काम घर से ही कर रहे हैं। इसलिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने अक्टूबर 2020 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह अपने आवेदन के समय प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की कॉपी तुरंत एनआईओएस की वेबसाइट
https://www.nios.ac.in/ के माध्यम से अपलोड कर दें।
अगर किसी तरह की कोई जानकारी चाहिए तो एनआईओएस को ई-मेल कर सकते हैं। छात्र अपनी पुस्तकें एनआईओएस की वेबसाइट से डाउनलोड करके अपनी तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि जो छात्र इतने संपन्न नहीं हैं कि ई-मेल कर सकें, वह उनके मोबाइल नंबर
7906393245,
9997215026 पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कॉल कर सकते हैं।