फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस इंटरव्यू: नौकरी के साथ युवाओं को यूजी डिग्री भी करवाएगी निजी आईटी कंपनी

Fri, 13 May 2022 05:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि इसके लिए इच्छुक युवा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को कैंपस इंटरव्यू के लिए 17 मई को साढ़े 10 बजे उपस्थित होना होगा। 
विज्ञापन
आईटी कंपनी कैंपस इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैक्षणिक सत्र वर्ष 2021 और 2022 के दौरान 12वीं पास युवाओं की आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी नोएडा में भर्तियां की जाएंगी। नौकरी के साथ ही कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को दो निजी विश्वविद्यालय से नियमित डिग्री कोर्स भी करवाएगी। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि इसके लिए इच्छुक युवा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को कैंपस इंटरव्यू के लिए 17 मई को साढ़े 10 बजे उपस्थित होना होगा। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 10 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। ट्रेनिंग के पूरी करने के बाद इन युवाओं को कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर, डिजाइन इंजीनियर, टेक एनालिस्ट और एसोसिएट के पद के लिए चयनित किया जाएगा।

विज्ञापन


कंपनी में चयन के बाद इन्हें प्रारंभिक 2.20 लाख रुपये वार्षिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली और वह योग्यता रखता हो तो वह उपरोक्त कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने इच्छुक युवाओं से अनुरोध किया साक्षात्कार के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हिमाचली बोनाफाइड सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 17 मई को सुबह 10:30 बजे उपस्थित हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए वह जिला रोजगार कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

रोजगार कार्यालय ऊना में 30 पदों के लिए 19 मई को होंगे साक्षात्कार

 बेरोजगार युवाओं के अच्छी खबर है। मैसर्ज बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना शाखा में 30 पद अधिसूचित किए गए है। क्लाइंट रिलेशनशिप ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, एमबीए, क्लाइंट केयर और सर्वे इंटर्न के पद के लिए12वीं से स्नातक पास होना अनिवार्य है। 

क्लाइंट रिलेशनशिप ऑफिसर पद के लिए 10 से 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ ईपीएफ, ईएसआईसी की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा क्लाइंट केयर पद के लिए 10 हजार से 13250 रुपये, ईपीएफ, ईएसआईसी और सर्वे इंटर्न पद के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 मई को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें