फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव के लिए थमा प्रचार, मतदान कल

Sat, 09 Jan 2021 02:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए रवाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे से प्रचार थम गया है। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने खूब पसीना बहाया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे। प्रदेश में 50 शहरी निकायों के लिए 10 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ईवीएम का बटन दबाकर मतदान होगा। इसी दिन शाम को नतीजे आ जाएंगे। चार बजे के बाद कोरोना संक्रमित मतदाता वोट डाल पाएंगे। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इसके दायरे में रहकर मतदान कराना होगा। 

विज्ञापन


29 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के 416 वार्डों में चुनाव के लिए 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 411 वार्ड सदस्य पदों के लिए 1196 प्रत्याशियों का भविष्य 281536 वोटर तय करेंगे। 144636 पुरुष और 136900 महिला मतदाता वोट डालेंगी। शहरी निकाय चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 2736 अफसरों और कर्मचारियों की तैनाती की है। पोलिंग पार्टी के साथ एक-एक स्वास्थ्य कर्मी भी तैनात किया है। मतदान केंद्र में एक-एक पुलिस कर्मी और होम गार्ड तैनात रहेंगे।

मतदान केंद्र की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा सकता है।  
उल्लेखनीय है कि शहरी निकायों के 416 वार्डों में चुनाव होना था, लेकिन नारकंडा के तीन ओर गगरेट का एक सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। अब कुल 411 वार्डों में चुनाव हो रहा है। राज्य चुनाव आयोग पोलिंग पार्टियों को आखिरी प्रशिक्षण देकर ईवीएम के साथ कल  भी रवाना करेगा। नौ जनवरी को मतदान केंद्र स्थापित कर दिए जाएंगे। मतदान से पहले सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें