बागवानी और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विश्व बैंक की मदद से कोल्ड स्टोर, सीए स्टोर, पैकिंग ग्रेडिंग सेंटरों के निर्माण के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन प्रोजेक्टों का काम तय समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
बागवानी और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व बैंक की वित्तीय मदद से चलने वाले बागवानी प्रोजेक्टों को समयबद्ध पूरा किया जाए। कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मियों के मामले को मंत्रिमंडल सब कमेटी की सिफारिशों को कैबिनेट में ले जाएंगे। इसके बाद जो भी फैसला होगा, उसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने बुधवार को अपने विभागों के अधिकारियों की बैठकों में उनके कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में विश्व बैंक की मदद से कोल्ड स्टोर, सीए स्टोर, पैकिंग ग्रेडिंग सेंटरों के निर्माण के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन प्रोजेक्टों का काम तय समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा जल शक्ति विभाग के कामकाज को लेकर उन्होंने संतोष जताया। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल लगाने का काम तय लक्ष्य के अनुसार चल रहा है। यही कारण है कि देश में हिमाचल ने अच्छा काम करके पहला स्थान हासिल किया है। मंत्री ने कहा कि एग्रो पैकेजिंग के कारोबार में विस्तार करने को कहा है। प्रदेश के पेट्रोल पंप खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।