फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: प्रचार के अंतिम दिन आमने-सामने होंगे अनुराग ठाकुर और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

Mon, 25 Oct 2021 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी राजीव शुक्ला को प्रचार के लिए बुलाया है। दोनों नेता 27 अक्तूबर को मंडी जिले के कांसा चौक में प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसी दिन प्रभारी राजीव शुक्ला रैली में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 27 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला काउंटर करेंगे। उप चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में कांग्रेस तेजी लाएगी। कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी राजीव शुक्ला को प्रचार के लिए बुलाया है। दोनों नेता 27 अक्तूबर को मंडी जिले के कांसा चौक में प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन


इसी दिन प्रभारी राजीव शुक्ला रैली में हिस्सा लेंगे। इसके बाद बघेल और प्रभारी शुक्ला 27 अक्तूबर को ही जुब्बल-कोटखाई के खड़ापत्थर में रैली करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा जुब्बल-कोटखाई में प्रचार कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार उप चुनाव के लिए कांग्रेस के कोई अन्य स्टार प्रचारक अब किसी भी क्षेत्र में पार्टी प्रचार के लिए नहीं बुलाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें