कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी कोई इंटरव्यू हो रहे हो तो वहां का लोकल यूथ उन इंटरव्यू में नहीं दिखता बल्कि धर्मपुर के लोग रातोंरात पूरे हिमाचल प्रदेश में नौकरी लेने जाते हैं, नौकरी अपने विस क्षेत्र में ले जाते हैं।
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आनी में चार जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने आनी के कुंगश, रघुपुर के देहुरी, कराड और बांशा में जनसभाओं का संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी कोई इंटरव्यू हो रहे हो तो वहां का लोकल यूथ उन इंटरव्यू में नहीं दिखता बल्कि धर्मपुर के लोग रातोंरात पूरे हिमाचल प्रदेश में नौकरी लेने जाते हैं, नौकरी अपने विस क्षेत्र में ले जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग और लोनिवि में जितनी भी बेलदारों और पंप ऑपरेटरों की नौकरी लगी है, उनमें अधिकतर महेंद्र सिंह की धर्मपुर विस क्षेत्र के लोग नौकरियां लेकर जा रहे हैं। इसमें प्रदेश के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और गृहिणियों को घर का चूल्हा चलाना तक मुश्किल हो गया है। ये वही सरकार हैं, जो कहती थी महंगाई कम करेंगे।