फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी उपचुनाव: कुशाल बोले- बताने की आवश्यकता नहीं है कि 15 करोड़ के लेन-देन का ऑडियो किसका है

Wed, 27 Oct 2021 09:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

जपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी राजपरिवार से हैं, इसलिए उन्हें किसानी और किसानों की परेशानियों के बारे में पता नहीं है। वह केवल अपने रसूख को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कुशाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल सिंह ठाकुर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर जुबानी हमले किए। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी राजपरिवार से हैं, इसलिए उन्हें किसानी और किसानों की परेशानियों के बारे में पता नहीं है। वह केवल अपने रसूख को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं।  मेरे ऊपर चुनाव में लाभ के लिए कांग्रेस ने कीचड़ उछालने की कोशिश की, लेकिन आज एक ऑडियो वायरल होने के बाद मुझे यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि ये 15 करोड़ के लेन-देन का ऑडियो आखिर है किसका। मैंने अपने जीवन में सिर्फ ईमानदारी और शराफत कमाई है। मेरी छाती पर लगे मेडल कोई बाजार में खरीदे आभूषण नहीं हैं।

विज्ञापन


विधायक विक्रमादित्य सिंह ने फोरलेन प्रभावितों के मामले में सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए मुझ पर व्यक्तिगत छींटाकशी है। शायद उन्हें मालूम नहीं है कि मैं आज भी प्रभावितों की लड़ाई लड़ रहा हूं। उनका हक दिलाने के लिए जनता के सहयोग से मौका मिला तो संसद में आवाज उठाऊंगा। ये कांग्रेस की ही सरकार थी, जिसने फैक्टर वन लागू किया, जबकि प्रावधान दो का है। सरकार ने मामले को हल करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी बनाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी उठाया है। वह बुधवार को पंडित सुखराम के गढ़ माने जाने वाले कोटली में पूर्व सैनिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने करीब एक दर्जन जनसभाएं कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें