फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में उपचुनाव: सोशल मीडिया पर पहुंची भाजपा की बगावत

Sun, 10 Oct 2021 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

परमार का टिकट कटने के बाद से उनके समर्थक अभी तक बलदेव ठाकुर के समर्थन में सामने नहीं आए हैं। बलदेव ठाकुर के समर्थक हालांकि अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के बीच उभरी बगावत अब सोशल मीडिया पर पहुंच गई है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने वाले चेतन बरागटा के पक्ष में शिमला के कई भाजपाइयों ने फेसबुक पर पोस्ट डाली हैं। सात अक्तूबर को भाजपा से टिकट न मिलने पर चेतन बरागटा के समर्थकों की ओर से बुलाई गई बैठक के वीडियो को कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज का विरोधी गुट खूब शेयर कर रहा है।

विज्ञापन


पोस्ट पर आम लोग भी तीखे कमेंट लिखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अधिकांश भाजपाइयों ने सोशल मीडिया पर नामांकन दाखिल करने के बाद चेतन बरागटा को अग्रिम बधाइयां भी दी हैं। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में कृपाल परमार को भाजपा का टिकट न मिलने के बाद मंडल पदाधिकारियों सहित उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया से किनारा कर लिया है। परमार का टिकट कटने के बाद से उनके समर्थक अभी तक बलदेव ठाकुर के समर्थन में सामने नहीं आए हैं। बलदेव ठाकुर के समर्थक हालांकि अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं।

भाजपा टिकट की अन्य दावेदार रीता ठाकुर के समर्थकों ने टिकट आवंटन होने के बाद से बलदेव ठाकुर के पक्ष में सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। दो दिन पूर्व तक रीता ठाकुर को टिकट देने की पैरवी कर रहे समर्थक अब बलदेव ठाकुर के साथ फोटो अपलोड करने में लगे हैं। मंडी संसदीय सीट पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की गतिविधियां भी अब सोशल मीडिया पर कम हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें