फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में डीजल के दाम कम होने पर ही घटेगा बस किराया: गोविंद

Fri, 24 Jul 2020 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीजल के रेट कम होने पर ही हिमाचल में बस किराया घटेगा। कोरोना के चलते हिमाचल के हर वर्ग को किसी न किसी तरीके से नुकसान झेलना पड़ा है। परिवहन निगम भी इससे अछूता नहीं है। कोरोना के चलते परिवहन और निजी ऑपरेटरों की बसें खड़ी हो गई थीं। ऐसे में किराये में कुछ बढ़ोतरी की गई है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 2800 बस रूट है। इनमें से 1400 घाटे में चल रहे हैं।

विज्ञापन


निगम को हर माह 85 करोड़ का घाटा हो रहा है। कोरोना के चलते परिवहन निगम की कई बसें ऐसी हैं, जिनमें सवारियां नहीं हैं। प्रदेश की 27 विभिन्न वर्गों को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही हैं। परिवहन निगम को इसका सालाना  खर्च 355 करोड़ रुपये वहन करना पड़ रहा है। 40 करोड़ रुपये कर्मचारियों की तनख्वाह और 12 करोड़ रुपये पेंशन का हर महीने भुगतान करना पड़ता है। 

एक अगस्त से परिवहन निगम की बसों में बढ़ सकती ऑक्यूपेंसी 
 परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कोरोना के चलते कम लोग बसों में सफर करते हैं। धीरे-धीरे बसों में सवारियां बैठ रही हैं। एक अगस्त से बसों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें