फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में बस पलटी, 35 यात्री घायल

Sat, 05 Apr 2014 07:46 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर-अवाहदेवी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोट के पास शनिवार को एक निजी बस पलट गई। इस हादसे में 35 सवारियां घायल हो गईं। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम हमीरपुर और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर छानबीन आरंभ कर दी है।

निजी बस अवाहदेवी से हमीरपुर की ओर आ रही थी। सवा तीन बजे कोट के पास सामने से आ रही बस को पास देते समय एक बाइक को टक्कर मार दी।

इसके बाद चालक ने बस से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

बस से दो शराब की बोतलें बरामद

इसके बाद बस मेन रोड से उतर गई। बस लुढ़कने से सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों  उन्हें निकालना शुरू किया।

बस में 45 लोग सवार थे, इनमें से 35 घायल हुए हैं। कुछ की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बस से दो शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। एक बोतल खाली तो दूसरी भरी हुई थी।

इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक वीना भारती ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। कहा कि पुलिस दुर्घटना की छानबीन कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें