ऐतिहासिक रिज मैदान से सटे भवनों में आखिर कहां से पानी रिस रहा था, इसका खुलासा हो गया है। इसका पता लगाया है ब्रिटिशकाल के कनटेक यंत्र ने।
दशकों पुराना यह यंत्र नगर निगम शिमला के पास बचा था। हाल ही में जब निगम के कर्मचारियों ने इसकी मदद से रिज पर परीक्षण किया तो पाया कि भवनों में यह रिसाव पाइप लाइन में लीकेज से हो रहा है।
यह पाइप जमीन के काफी अंदर दबी पड़ी है। आज तक कोई इंजीनियर इसका पता नहीं चला पाया था कि आखिर शहर के भवनों में यह पानी का रिसाव कहां से हो रहा है।