फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला घूमने आई ब्रिटिश महिला नागरिक की मौत, दूतावास को किया सूचित

Wed, 31 Oct 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला घूमने आई एक ब्रिटिश महिला नागरिक (82) की मौत हो गई। इनका नाम एलफोड एलिजाबेथ बताया जा रहा है। यह अपनी महिला परिचित के साथ चौड़ा मैदान स्थित सिसल ओबरॉय में 27 अक्तूबर से ठहरी हुई थी।

विज्ञापन


दो दिन से इनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। होटल प्रबंधन ने इनकी स्वास्थ्य जांच भी करवाई। अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव को आईजीएमसी में रखा गया है।वीरवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद मौत की असल वजह का पता चल पाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से इस बारे में ब्रिटेन दूतावास को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि विदेशी महिला सिसल ओबरॉय में ठहरी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के  बाद मौत की असल वजह पता चल पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें