पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव वाले क्षेत्रों में ग्रामसभाएं नहीं हो पाईं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण रोक लगाई है। इन क्षेत्रों की पंचायतों पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव और उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पंचायतों की विशेष ग्रामसभाओं में बीपीएल सूची में संशोधन नहीं हो पाया। इस सूची में नए परिवारों को शामिल करने में अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव वाले क्षेत्रों में ग्रामसभाएं नहीं हो पाईं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण रोक लगाई है। इन क्षेत्रों की पंचायतों पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव और उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, निर्वाचन आयोग ने हिमाचल में मंडी संसदीय क्षेत्र सहित अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव के कारण लागू चुनाव आचार संहिता के चलते बीपीएल परिवारों के चयन पर रोक लगाई है। साथ ही ग्रामसभा में किसी नई घोषणा करने पर भी रोक लगा रखी है। बताते हैं कि जिन पंचायतों में ग्रामसभा में कोरम पूरा हुआ है, उनमें पंचायत क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर शेल्फों को मंजूरी दी गई है।