फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब लोगों के बनेंगे बीपीएल कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने पार्षदों से मांगी सूची, 2500 से अधिक गरीब परिवारों के बनेंगे बीपीएल कार्ड
विज्ञापन

अभी आचार संहिता के चलते लटका था चयन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में बीपीएल कार्ड बनाने के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे गरीब परिवारों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम ने इसके लिए सभी पार्षदों को पत्र भेजकर वार्ड सभाएं बुलाने और गरीब परिवारों का चयन करने को कहा है।
अभी आचार संहिता के चलते शहर में वार्ड सभाएं बुलाने और गरीब परिवारों का चयन करने पर रोक लगी थी। आचार संहिता खत्म होते ही निगम ने इस काम को प्राथमिकता से करने के लिए कहा है। राजधानी में करीब 2500 से अधिक गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनने हैं। शहर में बीपीएल कार्ड बनाने का जिम्मा नगर निगम के पास है। निगम ने हर वार्ड के आकार के अनुसार वहां बीपीएल परिवारों की संख्या तय की है। इस संख्या के हिसाब से पार्षदों को वार्ड सभा बुलाकर सबकी सहमति से गरीब परिवारों का चयन करने को कहा है। इससे पहले पार्षदों ने सभी वार्डों में तैनात सचिवों को इस बारे में ट्रेनिंग देने का मामला उठाया था। निगम ने इनकी मांग पर सभी सचिवों को ट्रेनिंग भी दे दी है। अब पार्षदों को गरीब परिवारों का चयन कर इसकी सूची निगम को भेजनी होगी। नगर निगम इस सूची के आधार पर बीपीएल कार्ड जारी करेगा। हालांकि, पार्षद दिवाकर देव शर्मा, मीरा शर्मा समेत कई पार्षदों ने गरीब परिवारों की सूची निगम को सौंप दी है। बाकी पार्षदों से सूचियां मिलना बाकी है।
विज्ञापन

यह रखी हैं शर्तें, आय सीमा पर है विवाद
बीपीएल कार्ड उन परिवारों के बनने हैं जिनकी वार्षिक आय सीमा 35 हजार या इससे कम होगी। परिवार के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए। टीवी, फ्रीज या वाहन होने पर भी बीपीएल कार्ड नहीं बन सकेगा। हालांकि, आय सीमा को लेकर पार्षद सवाल खड़े कर चुके हैं। इनका कहना है कि शहर में इतनी कम आय सीमा होना संभव नहीं है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार बनाता है, लेकिन यह पटवारी की रिपोर्ट पर बनता है। पटवारी तभी यह रिपोर्ट देते हैं यदि पार्षद उन्हें आय सीमा के बारे में लिखकर दें। इस पर पार्षदों का कहना है कि आय सीमा बढ़ाई जाए। निगम ने इस बारे में सरकार को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पार्षदों से मांगी है गरीब परिवारों की सूची
शहर में गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनने हैं। इसके लिए सभी वार्डों के सचिवों को ट्रेनिंग दे दी गई है। पार्षद वार्ड सभाएं बुलाकर गरीब परिवारों का चयन करें ताकि इनके जल्द बीपीएल कार्ड बन सके।
-आशीष कोहली, आयुक्त नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें