फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की सुरंग-13 के पहले पैच के दोनों छोर मिले

Wed, 30 Nov 2022 06:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)

सार

सुरंग का निर्माण एफकान इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी कर रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार और इनके अधीनस्थ अन्य इंजीनियरों व कर्मचारियों ने दोनों छोर मिलने पर सुरंग में फूल मालाएं लगाकर खुशी जाहिर की। संतोष कुमार ने बताया कि सुरंग के पहले पैच की लंबाई लगभग 158 मीटर है।
विज्ञापन
भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की सुरंग-13 - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन की सुरंग-13 के पहले पैच के दोनों छोर मिल गए। बुधवार को पहले पैच की 158 मीटर की खुदाई पूरी हो गई। इसके आगे नाला है। करीब दो किलोमीटर लंबी सुरंग धन्सवाई से जकातखाना जंक्शन को जोड़ेगी। अब 1842 मीटर के दूसरे पैच की खुदाई शुरू होगी। पूरी सुरंग का कार्य वर्ष 2024 में पूरा होना है। सुरंग का निर्माण एफकान इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी कर रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार और इनके अधीनस्थ अन्य इंजीनियरों व कर्मचारियों ने दोनों छोर मिलने पर सुरंग में फूल मालाएं लगाकर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


संतोष कुमार ने बताया कि सुरंग के पहले पैच की लंबाई लगभग 158 मीटर है। बताते चलें कि भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन एक महत्वाकांक्षी योजना है। रेल विकास निगम विभिन्न कंपनियों के माध्यम से इस कार्य को दिन-रात युद्ध स्तर पर करवा रहा है। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि सुरंग के निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों और प्रशासन का भी अहम योगदान रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें